{"_id":"5d127e738ebc3e3c7d7fed8d","slug":"156149308919-bareilly-news27","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका का फोटो वायरल करने पर फंसे देवर-देवरानी, रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शिक्षिका का फोटो वायरल करने पर फंसे देवर-देवरानी, रिपोर्ट
बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। ईंट पचाया मोहल्ला निवासी पूनम सिंह शहर के एक नामचीन गर्ल्स स्कूल में पढ़ाती हैं। उनके देवर नीरज सिंह कारोबारी हैं। दोनों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद है। दोनों के घर अलग-अलग, लेकिन आसपास हैं। आरोप है कि नीरज ने अपने मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे का रुख पूनम के घर की ओर कर रखा है। पूनम के मुताबिक 19 मई को उनके घर जगतपुर चौकी इंचार्ज कुछ सिपाहियों संग मकान से संबंधित पूछताछ करने के लिए आए थे। पुलिस से की गई बातचीत के फुटेज नीरज के सीसीटीवी कैमरे में आ गए थे। आरोप है कि सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए फुटेज व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल कर दिए गए। ये फुटेज पूनम के स्कूल की मेल आईडी पर भी भेजे गए थे। शिक्षक पूनम को इसका पता लगा तो उन्होंने नीरज और उसकी पत्नी संगीता आनंद से बता की। आरोप है कि नीरज व उनकी पत्नी गलती मानने के बजाय ब्लैकमेल करने लगे। वीडियो खत्म करने के लिए दो लाख रुपये की मांग की। रकम न देने पर और बदनाम करने की धमकी दी। परेशान होकर पूनम ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दे दिया। एसएसपी के निर्देश पर मंगलवार को थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।