{"_id":"5d127e6d8ebc3e3cf74fc756","slug":"15614930831-faridpur-news47","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरहमी से की गई थी मासूम बच्चे राजकुमार की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बेरहमी से की गई थी मासूम बच्चे राजकुमार की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदपुर (बरेली)। हत्यारों ने मासूम राजकुमार को बड़ी बेरहमी से मारा था। पोस्टमार्टम के दौरान बच्चे की पसलियां टूटीं और फेफड़े फटे मिले। बलि का रूप देने के लिए माथे पर तिलक लगाया और गले में पीला कपड़ा बांधा गया था। पुलिस को हत्या में किसी करीबी का हाथ होने की आशंका है, जिसकी तलाश में कई टीमें लगी हैं।
फरीदपुर थाना के ग्राम पिपरथरा निवासी कृपाल के चार साल के बेटे राजकुुमार की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी। सोमवार को उसकी लाश मंदिर के पीछे झाड़ियों में पड़ी मिली थी। एक दिन पहले रविवार को बालक राजकुमार घर के पास स्थित मंदिर में प्रसाद लेने गया था, जिसके बाद से नहीं लौटा। उसके हाथ पैर रस्सी से बंधे मिले थे और गले में पीला कपड़ा बंधा था। माथे पर टीका लगा था। इससे परिजन और ग्रामीण किसी कथित तांत्रिक के बलि चढ़ाने की आशंका जता रहे थे। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक बालक राजकुमार को किसी भारी चीज से दबाया गया था, जिससे उसकी पसलियां टूट गईं और फेफड़े फट गए थे। इसी से उसकी मौत हुई।
पुलिस का मानना है कि बालक राजकुमार की हत्या बलि के लिए नहीं की गई, बल्कि कोई दूसरा कारण रहा होगा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बच्चे की हत्या में किसी करीबी व्यक्ति का हाथ हो सकता है। एसपी देहात संसार सिंह ने बताया कि हत्यारों की तलाश में कई पुलिस टीमें लगी हैं। खुफिया रूप से भी जानकारी जुटाई जा रही है।