फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   निजी अस्पताल में नवजात की मौत पर हंगामा

निजी अस्पताल में नवजात की मौत पर हंगामा

Wed, 26 Jun 2019 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
निजी अस्पताल में नवजात की मौत पर हंगामा
बरेली। पांच दिन की नवजात की मौत होने पर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। उन्होंने बाल रोग विशेषज्ञ पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत किया। इसके बाद उन्होंने शव ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

राजेंद्र नगर के निजी अस्पताल में सुरेश शर्मा नगर के सुदर्शन मौर्य की पत्नी सीमा ने शुक्रवार को पुत्री को जन्म दिया था। जन्म के समय नवजात का वजन करीब तीन किलो था। आक्सीजन कम होने से उसे सांस लेेने में भी दिक्कत थी। उसका इलाज अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ कर रहे थे। सोमवार को बच्ची की तबीयत बिगड़ी तो डॉक्टर ने दूसरे अस्पताल में इलाज कराने को कहा, लेकिन परिजन तैयार नहीं हुए। मंगलवार सुबह दस बजे करीब नवजात की अचानक मौत हो गई। यह बात अस्पताल स्टाफ ने सुदर्शन को बताई। उन्होंने फोन से परिवार के लोगों को सूचना दी तो सभी लोग अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। डिस्चार्ज फाइल लेने के लिए परिजनों का स्टाफ से भी नोकझोंक हुई। आरोप है कि परिजनों ने अस्पताल से डिस्चार्ज फाइल भी छीन ली। सूचना मिलने पर प्रेमनगर इंस्पेक्टर बलवीर सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने सुदर्शन को समझाकर हंगामे को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed