फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बंधक बनाकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, रिपोर्ट

बंधक बनाकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, रिपोर्ट

Wed, 26 Jun 2019 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
बंधक बनाकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, रिपोर्ट
बरेली। सब्जी लेने जा रही एक किशोरी का अपहरण कर एक गैंग के कुछ सदस्यों ने बंधक बनकर सामूहिक दुष्कर्म किया। कई बार थाने में शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसएसपी के आदेश पर पांच महीने बाद मंगलवार को किला थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई। सुभाषनगर क्षेत्र निवासी एक किशोरी करीब पांच महीने पहले किला छावनी में सब्जी मंडी के पास से अचानक लापता हो गई थी। परिजनों के मुताबिक कुछ परिचित लोगों से जानकारी मिली कि जिला संभल की हल्लू सराए निवासी लल्ला ठाकुर, आंवला निवासी जहीर, बिशारतगंज के गांव रहमानपुर निवासी अकबर, सत्यवीर और बब्लू किशोरी को अगवा करके ले गए हैं। बताया कि करीब चार दिन बाद किशोरी किसी तरह छूट कर लौटी तो उससे अपने साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की बात बताई। परिजनों ने बताया कि सभी आरोपी थाना इज्जतनगर की लक्ष्मीपुर गौटिया निवासी ओमवती सक्सेना के गैंग में काम करते हैं। परिजनों ने आरोपी पर अपहरण, दुष्कर्म के अलावा भी कई गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed