फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   नाबालिग प्रेमी युगल ने जहर खाकर दी जान

नाबालिग प्रेमी युगल ने जहर खाकर दी जान

Wed, 26 Jun 2019 02:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 02:38 AM IST
विज्ञापन
नाबालिग प्रेमी युगल ने जहर खाकर दी जान
बरेली। कैंट थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान दे दी। लड़का 11वीं और लड़की सातवीं में पढ़ती थी। पहले लड़की ने जहर खाया और उसकी मौत की जानकारी पर लड़के ने भी जहर खाकर जान दे दी। परिजन दोनों को अस्पतालों में लेकर घूमते रहे पर बचा नहीं सके। पोस्टमार्टम के बाद दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

14 वर्षीय किशोरी गांव के ही जूनियर हाईस्कूल से छठी की परीक्षा पास की थी। पड़ोस में ही रहने वाले 17 साल के प्रेमी से उसकी दोस्ती थी। वह 11वीं का छात्र था। बताते हैं कि छह महीने पहले लड़की की मां ने उसे किशोर के साथ देख लिया था। इसके बाद उसके घर शिकायत की। तब से दोनों परिवारों ने इनके मिलने पर पाबंदी लगा रखी थी। सोमवार रात दस बजे छात्रा ने घर में ही कोई विषाक्त पदार्थ खा लिया। परिजन उसे एक निजी अस्पताल में ले गए। हालत गंभीर होने पर मना करने पर वहां से एक के बाद एक तीन अस्पतालों में दिखाया पर उसकी मौत हो गई। रात एक बजे करीब उसकी मौत की खबर गांव आई तो प्रेमी ने जहर खा लिया। उसे उल्टियां शुरू हुईं तो परिवार उसे लेकर अस्पताल गए लेकिन सुबह छह बजे उसने भी दम तोड़ दिया। दोनों परिवार ने कैंट पुलिस को सूचना दी तो शवों का पोस्टमार्टम करा दिया गया। इसमें जहर से मौत की पुष्टि हुई। विसरा सुरक्षित किया गया। इंस्पेक्टर कैंट अवनीश कुमार ने बताया कि प्रेमप्रसंग का मामला था। दोनों परिवार कोई कार्रवाई नहीं चाहते थे, पोस्टमार्टम कराकर शव उन्हें सौंप दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed