फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   फरहत प्रकरण: सोशल मीडिया पर बदनाम करने वालों पर आईटी एक्ट में रिपोर्ट

फरहत प्रकरण: सोशल मीडिया पर बदनाम करने वालों पर आईटी एक्ट में रिपोर्ट

Tue, 25 Jun 2019 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
फरहत प्रकरण: सोशल मीडिया पर बदनाम करने वालों पर आईटी एक्ट में रिपोर्ट
बरेली। तीन तलाक पीड़िताओं की लड़ाई लड़ रहीं फरहत नकवी के फोटो एडिट कर फेसबुक और अन्य सोशल साइट्स पर डालने के मामले में व्यापारियों की पैरवी पर एसपी सिटी के आदेश के बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ किला थाने में आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। व्यापारियों के ही पत्र को आधार बनाकर सोमवार को पुलिस ने कार्रवाई की है। जिसमें सीधे तौर पर वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी या उनके समर्थकों का नाम नहीं है। इसी सिलसिले में पूर्व में फरहत की तहरीर मिलने से पुलिस ने इंकार किया है। हालिया रिपोर्ट की विवेचना इंस्पेक्टर डीसी शर्मा करेंगे।
विज्ञापन

वसीम रिजवी और फरहत का सप्ताह भर पहले से विवाद चल रहा है। फरहत लखनऊ में वसीम की पत्नी से मिलने उनके यतीमखाने में गईं थीं, लेकिन उन्हें मिलने नहीं दिया गया था। फरहत ने लखनऊ पुलिस को भी तहरीर देकर वसीम रिजवी पर अपनी पत्नी का शोषण करने और वसीम के लोगों पर धक्कामुक्की का आरोप लगाया था। इसके बाद फरहत के खिलाफ फेसबुक पर दुष्प्रचार शुरू हो गया था। उनके कई आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर शेयर किए गए। फरहत के मुताबिक उन्होंने कार्रवाई कराने के लिए 21 जून को एक तहरीर किला थाने में दी, जिस पर रिपोर्ट नहीं हुई। फरहत के पक्ष में सोमवार को उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी एसपी सिटी अभिनंदन सिंह से मिले। व्यापारियों के अनुरोध पर एसपी सिटी ने व्यापारियों के ही पत्र पर किला पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दे दिया। देर रात संगठन के जिलाध्यक्ष राजकुमार राजपूत की ओर से फरहत को परेशान करने वालों के खिलाफ 67 आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई।
विज्ञापन


बरेली की बेटी बताया फरहत को
संगठन के महानगर अध्यक्ष शोभित सक्सेना के नेतृत्व में फरहत को न्याय दिलाने के लिए पहुंचे व्यापारियों में जिलाध्यक्ष राजकुमार राजपूत, अमरजीत सिंह बख्शी, देवेंद्र जोशी, जतिन अरोड़ा आदि कई व्यापारी शामिल थे। इन्होंने फरहत को बरेली की बेटी बताया। कहा कि वह तीन तलाक पीड़ितों को न्याय दिलाने की लड़ाई मजबूती से लड़ रही हैं। कुछ लोग उन्हें धमकाकर इस लड़ाई को प्रभावित कराना चाहते हैं। व्यापारी समाज मजबूती से उनके साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘व्यापारी यह बताने आए थे कि फरहत को कुछ लोग सोशल मीडिया पर बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। इसमें व्यापारियों की तहरीर पर आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। जांच हो जाएगी कि किसने ये एडिटिंग और कमेंट किए हैं, उन्हीं के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जाएगी।’
- अभिनंदन सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed