फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   अजहर हत्याकांड का खुलासा- आरोपी बोला- ब्लैकमेल करता था अजहर.. मार डाला

अजहर हत्याकांड का खुलासा- आरोपी बोला- ब्लैकमेल करता था अजहर.. मार डाला

Mon, 24 Jun 2019 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 01:37 AM IST
विज्ञापन
अजहर हत्याकांड का खुलासा- आरोपी बोला- ब्लैकमेल करता था अजहर.. मार डाला
बरेली। बुखारपुरा में हुई अजहर की हत्या का रविवार को पुलिस ने एक आरोपी की गिरफ्तारी के साथ खुलासा कर दिया। पुलिस ने इसे ब्लैकमेलिंग से जुड़ा मामला माना है।
विज्ञापन

18 जून की रात 12 साल का अजहर पुत्र रहीस अहमद अपने घर सूफी टोला के पास मैरिज हॉल में दावत खाने गया था। सुबह उसका शव बुखारपुरा मजार के पास खाली प्लॉट में पड़ा मिला। उसकी गला दबाकर हत्या कर शव गोबर के ढेर में छुपा दिया गया था। रविवार को पुलिस ने इसी मोहल्ले के शबाब नाम के युवक को बतौर आरोपी गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी अभिनंदन सिंह ने पत्रकारों को बताया कि जरी की दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में शबाब के साथ अजहर जाता दिखा था। उसे खोजा तो पता लगा कि घटना वाली रात से ही वह लापता है। उसे सेटेलाइट बस स्टैंड से पकड़ा गया।
विज्ञापन

शबाब ने बताया कि एक लड़की से उसके प्रेम संबंध थे। पिछले दिनों उसकी शादी हो गई। जब लड़की घर लौटकर आई तो वह उससे मिलने गया और दूसरे युवक से शादी पर नाराजगी जताई। अजहर ने यह बातें सुन लीं। तब से वह उससे कभी पांच तो कभी दस रुपये इस बात के ले रहा था कि वह किसी को इस बारे में नहीं बताएगा। बताया कि उस रात भी अजहर बातें सार्वजनिक करने की धमकी देकर दावत में चला गया। तब उसने गली में बैठकर एक बच्चे से अजहर को बुलवाया। कहा कि ऐसी बात बताने से उसकी बदनामी होगी पर अजहर कहने लगा कि पचास रुपये दो तो नहीं बताऊंगा। उसके पास बस पांच रुपये थे। उसने अजहर को काफी समझाया पर वह नहीं माना। तब उसे बहाने से बातों में उलझाकर मौके से ले गया और रात करीब 11 बजे उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। शव को गोबर के ढेर में दबा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed