{"_id":"5d0e7d528ebc3e67cc6d5bed","slug":"156123065814-bareilly-news15","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी ने कोर्ट मैरिज से किया इनकार तो प्रेमिका ने खाया विषाक्त पदार्थ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
प्रेमी ने कोर्ट मैरिज से किया इनकार तो प्रेमिका ने खाया विषाक्त पदार्थ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कैंट थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने घर में रखा विषाक्त पदार्थ खा लिया। उसकी मां की सूचना पर पीआरवी ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवती ने बताया कि उसके साथ धोखा किया गया है। आठ साल से प्रेमी उसका यौन उत्पीड़न कर रहा था। कैंट थाने में उसने रिपोर्ट भी कराई है।
कैंट के एक गांव निवासी युवती को यूपी 100 ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवती के साथ उसकी मां भी जिला अस्पताल आईं। यहां डॉक्टरों ने युवती के शरीर में विषाक्त पदार्थ की पुष्टि की। इलाज के बाद युवती को होश आया तो उसने बताया कि गांव के ही एक युवक ने उसे शादी का झांसा देकर संबंध बना लिए थे। वह करीब आठ साल से उसके संपर्क में थी। हाल फिलहाल युवक का बदला रवैया देखकर उसने शादी की जिद की। तब बड़ी मुश्किल से वह कोर्ट मैरिज को तैयार हुआ। बताया कि 28 मई को उसने वकील से कागजात तैयार करा लिए। दोनों को कोर्ट मैरिज को पहुंचना था। प्रेमी थोड़ी देर में आया और बहाने से फरार हो गया। तब से वह काफी परेशान थी। इसीलिए घर में रखा विषाक्त पदार्थ खा लिया। प्रेमी कहीं दूसरी जगह निकाह के चक्कर में है। इससे उसका भविष्य खराब हो सकता है। उसने रिपोर्ट करा दी है, पुलिस या तो उसकी शादी कराए या फिर प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई करे। ब्यूरो