{"_id":"5d0e3c698ebc3e02f670f4f8","slug":"15612140412-bareilly-news48","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में घायल अधेड़ ने दम तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में घायल अधेड़ ने दम तोड़ा
विज्ञापन
कादरचौक (बदायूं)। थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में घायल अधेड़ व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया है।
ग्राम सकरी कासिमपुर निवासी परमेश्वरी (50) पुत्र सेवाराम 23 मई को इस्माइलपुर के पास सड़क पार कर रहे थे। उसी समय परमेश्वरी को एक पिकअप गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में परमेश्वरी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तभी से परिवार वाले उनका इलाज करा रहे थे। शुक्रवार रात उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हादसे में उनके ही गांव के फूल सिंह (49) भी घायल हुए थे। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने परमेश्वरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया। मृतक के चार बेटे और तीन बेटियां हैं।