{"_id":"5d09416b8ebc3e2cc2023ff7","slug":"156088764519-bareilly-news187","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला दरोगा का हत्यारा मोहसिन बोला, बीवी के इलाज को ली रकम ने बनाया कातिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महिला दरोगा का हत्यारा मोहसिन बोला, बीवी के इलाज को ली रकम ने बनाया कातिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पुलिस लाइन में महिला दरोगा रीना की हत्या में कोतवाली पुलिस ने सुपारी किलर मोहसिन को पकड़कर मंगलवार को जेल भेजा दिया। उसने बताया कि रीना के भाई से बीवी के इलाज को रकम ली थी। उसे न लौटाने के एवज में उसे हत्या करने और बाद में रकम देने का भी ऑफर दिया। हालांकि उसने महिला दरोगा के भाई और भतीजे पर हत्या करने की बात कही। महिला दरोगा की हत्या में उनके भाई और भतीजे को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
27 मई को हुई हत्या के मामले में दबोचे गए अमरोहा के रामपुर गांव निवासी मोहसिन ने घटना से जुड़े कई राज खोले। उसने बताया कि रीना के मायके में उसकी ससुराल है। वह कई साल से ससुराल में बस गया है। रीना के भाई गुड्डन उर्फ विपिन से उसकी दोस्ती हो गई थी। उसकी बीवी शबनम को लिवर की बीमारी थी। उसने विपिन से 85 हजार रुपये उधार लिए थे। साल भर में रुपये नहीं दे पाया तो ये लोग दबाव बनाने लगे। तब विपिन ने ऑफर दिया कि उसकी बहन की हत्या कर दो, 1.15 लाख रुपये और दे देंगे। उसने अपने मौसेरे भाई कांठ के रुस्तमपुर गांव निवासी शाहरुख को साथ लिया। बताया कि रीना से हल्का परिचय तो था ही, बहन बनाकर देसी घी देने के बहाने वे और शाहरुख दो बार उसके कमरे पर आए पर रीना का तेजतर्रार अंदाज देखकर हत्या करने की हिम्मत ही नहीं हुई। बाद में विपिन और उनका बेटा साथ में हत्या करने आए। मोहसिन का कहना था कि हत्या भी पिता-पुत्र ने ही की। वे और शाहरुख बस रीना के हाथ ही पकड़ पाए।
दो दुश्मनों को आरोपी बताकर पिटवा दिया
मोहसिन देखने में सीधा साधा लग रहा था पर वह वाकई खुराफाती निकला। पुलिस ने अमरोहा जाकर उसे पकड़ा तो उसने बताया कि शाहरुख हत्यारा नहीं है। उसने नौगवां सादात के नसीम और शेखूपुर धनौरा के राजू का नाम बताया। कहा कि हत्या में ये लोग उसके साथ थे। पुलिस ने दोनों को पकड़कर पिटाई की पर वे खुद को बेकसूर बताते रहे। तब सर्विलांस से उनका कॉल रिकॉर्ड देखा गया। वे कभी बरेली आए ही नहीं। बाद में पता लगा कि वे मोहसिन के दुश्मन हैं। तब पुलिस ने मोहसिन को दोबारा पीटा तो उसने सच बताया। पुलिस को अब शाहरुख की तलाश है।