{"_id":"5d09407a8ebc3e2ad96e15fc","slug":"15608874045-bareilly-news106","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममेरे भाई ने ठगे 1.40 लाख, सदमे में मरी पत्नी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 02:35 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। किला में जखीरे की बजरिया निवासी जावेद ने ममेरे भाई बिहारीपुर खत्रियान निवासी मोहम्मद फैसल के खिलाफ अमानत में खयानत और उसके तीन साथियों पर कोतवाली में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जावेद ने रिपोर्ट में लिखाया है कि वर्ष 2016 में वह सऊदी अरब में नौकरी कर रहा था। तभी फैसल उसके घर पहुंचा। उसकी पत्नी से कहा कि इस समय जमीन के काम में बहुत मुनाफा है। रुपया थोड़े ही दिन में डबल हो जाएगा। उनकी पत्नी ने भरोसा करके 1.40 लाख रुपये दे दिए। लंबे समय तक रुपया न मिला तो उन लोगों ने दबाव बनाया। तब फैसल ने चेक दिया, जो बाउंस हो गया। फैसल रुपये देने को टालमटोल करता रहा। इसी सदमे में उसकी पत्नी मर गई। अब उन्होंने फिर तकादा किया तो फैसल ने तीन साथियों के साथ उन पर हमला कर दिया। कोतवाल पंकज वर्मा ने बताया कि तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट लिख ली गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।