{"_id":"5d0554e68ebc3e0d7b79ce14","slug":"156063049012-bareilly-news110","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़े से उठी चिंगारी ने राख किया व्यवसायी का गोदाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कूड़े से उठी चिंगारी ने राख किया व्यवसायी का गोदाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। स्टेडियम रोड पर खाली प्लॉट में बना बड़े व्यवसायी का माल भरा गोदाम आग से जलकर राख हो गया। दमकल की तीन गाड़ियों ने करीब आधा घंटा मशक्कत के बाद आग को काबू कर लिया। आग की सही वजह का पता नहीं चल सका है लेकिन माना जा रहा है कि बाहर पड़े कचरे से उठी चिंगारी से आग लगी थी।
स्टेडियम रोड पर इरा रेडियोज नाम से इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट की बड़ी फर्म है। फर्म स्वामी परमजीत सिंह का एक बड़ा प्लॉट दुकान के सामने सड़क की दूसरी साइड में है। इसमें चार कमरों में उन्होंने वाटर कूलर व फ्रिज आदि रखने को गोदाम बना रखा है। गोदाम के बाहर काफी कचरा और आसपास बड़ी झाड़ियां हैं। वहीं बाहरी हिस्से में सड़क किनारे भी कचरा पड़ा रहता है। शनिवार दोपहर एक बजे करीब गोदाम में भीषण आग भड़क गई। सामने से दौड़कर आए व्यापारी और उनके स्टाफ ने आग बुझाने की कोशिश की पर कोई फायदा नहीं हुआ। सूचना पर थोड़ी ही देर में लीडिंग फायरमैन उत्तम और ओमप्रकाश फायरब्रिगेड लेकर पहुंच गए। पड़ोस में ही पानी मिल गया पर एहतियात के लिए दमकल की दो और गाड़ियां बुला ली गईं। आधे घंटे में आग बुझा ली गई। आग से गोदाम में रखा लगभग सभी सामान नष्ट हो गया। व्यवसायी का कहना था कि नए फ्रिज व वाटरकूलर के साथ ही उनके पार्ट्स भी यहां रखे थे। उन्हें बड़ा नुकसान हुआ है। वह पूरे नुकसान की जानकारी अभी नहीं बता सकते। अग्निशमन विभाग की टीम को आग लगने की सही वजह पता नहीं लग सकी। हालांकि बाहर कचरा भी जला होने से अंदाजा लगाया गया कि उसमें बीड़ी सिगरेट की चिंगारी या किसी अन्य वजह से आग लगी होगी जो हवा के साथ गोदाम की ओर बढ़ गई।