फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पति को छोड़ प्रेमी से शादी की तो चले चाकू

पति को छोड़ प्रेमी से शादी की तो चले चाकू

Fri, 14 Jun 2019 02:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 02:50 AM IST
विज्ञापन
पति को छोड़ प्रेमी से शादी की तो चले चाकू

विज्ञापन
बरेली। पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी से कोर्ट मैरिज करने वाली युवती को लेकर दो पक्षों में जमकर डंडे और चाकू चले। इससे दोनों पक्ष के पांच लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

थाना किला क्षेत्र के इंग्लिशगंज निवासी युवती के शादी से पहले शानू नाम के युवक से संबंध थे। तीन साल पूर्व घरवालों ने उसकी शादी दानिश नाम के युवक से करा दी। उसके एक बेटा भी हुआ। दंपति में अनबन हुई तो महीने भर पहले युवती पति को छोड़कर आ गई। पंद्रह दिन पहले उसने प्रेमी शानू से कोर्ट मैरिज कर ली। शादी की बात छुपाए रखी। गुरुवार को युवती के भाई और पिता को पता लगा तो वे शानू से झगड़ा करने पहुंच गए। शानू पक्ष के भी कई लोग जुट गए। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर डंडों और चाकू चले। युवती की बांह पर भी चाकू चला है। शानू ने अपने बचाव में कहा कि उसने युवती से शादी नहीं की है। उनके पुराने संबंध थे, अब वह कहां है, उसे जानकारी नहीं है। साथ ही युवती के परिवार पर सट्टेबाजी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed