{"_id":"5d02b814bdec226dbc2432d5","slug":"15604592732-bareilly-news189","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेपर मिल मालिक और परिवार की बची जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पेपर मिल मालिक और परिवार की बची जान
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज। अपने परिवार के साथ दिल्ली जा रहे शहर के नामी उद्यमी रामा श्यामा पेपर मिल के मालिक दिनेश गोयल सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। एक मेडिकल कॉलेज की बस ने उनकी कार को टक्कर मार दी। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। दिनेश गोयल अपनी पत्नी कविता गोयल व बेटी के साथ गुरुवार शाम दिल्ली जा रहे थे। उनकी कार जैसे ही कैंफर फैक्ट्री के पास पहुंची कि तभी सामने से आ रही शहर के एक नामी मेडिकल कॉलेज की बस ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में गोयल व परिवार सुरक्षित बच गया तो ईश्वर को ध्नयवाद दिया। ड्राइवर एक्सीडेंट के बाद बस लेकर भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने बस का पीछा कर बस को कब्जे में ले लिया।
आग से खाक हो गया ट्रांसफार्मर
सीबीगंज। सर्वोदय नगर कॉलोनी में भगवान सिंह यादव के घर के पास एक ट्रांसफार्मर लगा है। इसमें देर शाम अचानक आग लग गई। ट्रांसफार्मर पूरा ही जल गया। सूचना पर बिजली विभाग के कर्मचारी पुलिस व दमकल मौके पर पहुंच गई। किसी तरह आग पर काबू जा सका। ब्यूरो