{"_id":"5d025df3bdec226db04dc0ed","slug":"15604362018-bareilly-news163","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारिवारिक कलह के चलते युवक ने फंदे पर लटककर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पारिवारिक कलह के चलते युवक ने फंदे पर लटककर दी जान
विज्ञापन
विज्ञापन
मूसाझाग। पारिवारिक कलह के चलते युवक ने घर से बाहर जाकर जंगल में पेड़ पर फंदे से लटककर जान दे दी। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
थाना सिविल लाइन क्षेत्र के ग्राम आमगांव में बीते बुधवार की देर शाम गांव के शिव कुमार (30) ने पारिवारिक कलह के चलते गांव से पूर्व दिशा में जाकर एक पेड़ पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। देर रात तक जब वह घर वापस नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई। वह जंगल की तरफ तलाशने गए तो एक पेड़ पर उसका शव लटका हुआ देखा। परिजनों ने आनन-फानन में पुलिस को बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध में चौकी प्रभारी चरण सिंह राणा ने बताया कि घटना के संबंध में उनके पास कोई सूचना नहीं है। शिकायत आती है तो जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।