{"_id":"5d0161edbdec22072f0a1c92","slug":"156037168318-bareilly-news195","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजयनगर जनसेवा केंद्र संचालक ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
संजयनगर जनसेवा केंद्र संचालक ने फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। संजयनगर में एक जनसेवा केंद्र संचालक ने फांसी लगाकर जान दी। इसका पता लगने पर परिवार में कोहराम मच गया।
बारादरी थाना क्षेत्र के संजयनगर निवासी 25 वर्षीय गंगासरन पेट्रोल पंप के पास किराए की दुकान में जनसेवा केंद्र चलाता था। परिजनों के मुताबिक बुधवार दोपहर गंगासरन ने दुकान पर काम करने वाले लड़कों को गंगा दशहरा के बहाने घर भेज दिया। शाम तक गंगासरन खाना खाने घर नहीं पहुंचा परिवार वालों ने फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। शाम साढ़े सात बजे मकान मालिक ने दुकान का दरवाजा बंद देखा, लेकिन उसमें ताला नहीं पड़ा था। उन्होंने फोन करके परिवार वालों को बताया। दरवाजा खोलकर देखा गया तो गंगासरन का शव चादर के सहारे छत के पंखे से लटका था। इसका पता लगने पर आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना देने पर बारादरी थाने की पुलिस भी पहुंच गई। परिवार वालों का कहना है कि गंगासरन ने सुसाइड क्यों किया वे खुद नहीं जानते हैं। हालांकि पुलिस मामला प्रेम प्रसंग का बता रही है।