फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   तालिबानी तरीके से सजा का मामला- दिन भर चला ड्रामा, फिर चाचा के घर चली गई किशोरी

तालिबानी तरीके से सजा का मामला- दिन भर चला ड्रामा, फिर चाचा के घर चली गई किशोरी

Tue, 11 Jun 2019 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
तालिबानी तरीके से सजा का मामला- दिन भर चला ड्रामा, फिर चाचा के घर चली गई किशोरी
बरेली। प्रेमप्रसंग के मामले में तालिबानी तरीके से हथौड़ा मारकर हाथ-पैर घायल करने के मामले में पुलिस ने किशोरी का सोमवार को एक्सरे कराया गया। पहले उसने परिवार से जान का खतरा बताया और बाद में चाचा के घर जाने को अड़ गई। पुलिस ने उसे चाचा के साथ भेज दिया। इंस्पेक्टर के मुताबिक एक्सरे रिपोर्ट के आधार पर धारा बढ़ाई जा सकती हैं। वहीं, किशोरी के पिता और भाई का शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया, उन्हें बाद में कोर्ट से जमानत मिल गई।
विज्ञापन

इज्जतनगर थाना क्षेत्र में चार दिन पुराने मामले में पिता और भाई ने प्रेमी से मोबाइल पर बात करती किशोरी को हथौड़े से बुरी तरह पीटा। दूसरे दिन किशोरी घर से भागकर गली में बेहोश हो गई। यहां से समाजसेविका यास्मीन जहां ने उसे लाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शुरू में महिला पुलिस उसकी अभिरक्षा में तैनात रही। बाद में किशोरी को रिपोर्ट में सह आरोपी बनाई गई उसकी मां के साथ ही छोड़ दिया गया। इन लोगों ने उसे मिनी बाईपास के एक अस्पताल में भर्ती करा दिया। सोमवार को अस्पताल खुलने पर उसे एक्सरे के लिए लाया गया। इसकी रिपोर्ट पुलिस को फिलहाल नहीं मिल सकी है। अस्पताल से फोन करके किशोरी ने यास्मीन जहां को बुलवाया। पहले उनके साथ घर जाने की जिद की और बाद में अपने चाचा के साथ जाने पर अड़ गई। इसे लेकर समाजसेविका और किशोरी के घरवालों में तीखी नोकझोंक भी हुई। बाद में किशोरी अपने चाचा के घर चली गई। उसके पिता और भाई का पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन


प्रेमी पर कार्रवाई कराने का दवाब
किशोरी ने पत्रकारों और समाजसेविका को बताया कि घरवाले उसे दोबारा साथ रखने को तैयार हैं। वह उस पर दबाव बना रहे हैं कि वह प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म या छेड़छाड़ जैसी रिपोर्ट करा दे। ऐसा करने को जमीर नहीं कह रहा पर दबाव ज्यादा रहा तो उसे तहरीर देनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी को पुलिस ने बरामद नहीं किया है और न ही वह पुलिस की अभिरक्षा में है। उसकी जहां मर्जी चाहे वह रह सकती है। पुलिस उसकी दर्ज कराई रिपोर्ट की जांच कर रही है। उसमें मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धाराएं बढ़ सकती हैं, तब आरोपियों पर उसी धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। - मनोज त्यागी, इंस्पेक्टर इज्जतनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed