फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ऑनर किलिंग: प्रेम संबंधों में युवक को मार डाला पर दर्ज न हुई रिपोर्ट

ऑनर किलिंग: प्रेम संबंधों में युवक को मार डाला पर दर्ज न हुई रिपोर्ट

Mon, 10 Jun 2019 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
ऑनर किलिंग: प्रेम संबंधों में युवक को मार डाला पर दर्ज न हुई रिपोर्ट
पुवायां (शाहजहांपुर)। पुत्री के साथ रिश्तेदार युवक को आपत्तिजनक हालत में देखकर पिता ने अपने दो पुत्रों और दो भतीजों के साथ युवक की जमकर पिटाई करने के बाद उसकी हत्या कर शव नहर में फेंक दिया।19 मई को हुई घटना के बाद 28 मई को शव खीरी क्षेत्र में नहर से बरामद हो गया था। पीड़ित पिता जब थाने पहुंचा तो उसे दूसरे जिले का केस कह कर वापस कर दिया। अब एसपी के आदेश के बाद बंडा थाने में पांच लोगों के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बंडा के गांव धर्मगदापुर निवासी श्रीपाल ने बताया कि 19 मई को उसका पुत्र विपिन कुमार दोपहर 11 बजे घर से काम पर जाने की बात कह कर निकला था। उसके काम पर न पहुंचने और मोबाइल स्विच ऑफ मिलने पर उसने पुत्र की तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। 26 मई को उसने बंडा थाने में पुत्र की गुमशुदगी दर्ज कराई। 27 मई को उसे रिश्तेदारों से पता चला कि उसका पुत्र घर से रिश्तेदार पीलीभीत के थाना बिलसंडा क्षेत्र में रिश्तेदार के घर गया था। आरोप है कि उक्त रिश्तेदार की पुत्री से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। रिश्तेदार ने अपनी पुत्री और युवक को एकसाथ देख लिया। इसके बाद उसे मारकर शारदा नहर में फेंक दिया।
विज्ञापन

उसे 28 मई को जानकारी मिली कि खीरी के थाना पसगवां के गांव किशनपुर अजीत के पास नहर में शव मिला है। सूचना पर वह पसगवां थाने गया तो वहां मिले फोटो, कपड़े और अन्य सामान उसके पुत्र विपिन का निकला। 28 मई को ही उसने बंडा थाने में तहरीर दी लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके बाद उसने एसपी से मिलकर रिपोर्ट दर्ज करवाए जाने की गुहार की। एसपी के आदेश पर बंडा पुलिस ने सात जून को धारा 147, 302, 201 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आत्महत्या साबित करने में लगी पुलिस
बंडा। श्रीपाल ने बताया कि बमुश्किल रिपोर्ट दर्ज हुई तो पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए और कह दिया कि उसके पुत्र ने आत्महत्या की है। रिपोर्ट को स्पंज किया जाएगा। उस पर आरोप मढ़ दिया कि उसने लोगों को फंसाने के लिए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस उससे कह रही है कि उसके पास गवाह है। मामले की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए।

थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि श्रीपाल ने सात जून को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में मामला झूठा पाया गया। 18 मई को विपिन युवती के घर गया था और उसी दिन घर वापस आ गया। उधर युवती के घर से शिकायत आई तो परिवार के लोगों ने विपिन को डांट दिया कि वह नाक कटवाता घूम रहा है। इससे क्षुब्ध विपिन ने शारदा नहर पर जाकर मोबाइल से अपने बाबा, मां और चाची से बात की और बताया कि वह नहर में कूद कर जान देने जा रहा है। इसके बाद विपिन ने नहर में खुद की कूद कर जान दी थी। ऑनर किलिंग का मामला नहीं है। अभी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed