{"_id":"5cfaac74bdec2207254ca71c","slug":"155993201464-bareilly-news22","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने पहुंचकर पति बोला-हां मैंने मारा रूपा का, बेवफा थी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
थाने पहुंचकर पति बोला-हां मैंने मारा रूपा का, बेवफा थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईसानगर। कस्बे में शुक्रवार को युवती रूपा की हुई हत्या के मामले मुख्य आरोपी पति सुमित धानुक ने शुक्रवार शाम सदर कोतवाली पहुंचकर समर्पण कर दिया। पुलिस से बोला-पत्नी बेवफा थी, बार-बार समझाने पर भी नहीं मानी तो गला दबा दिया। सदर पुलिस ने आरोपी को ईसानगर पुलिस को सौंप दिया है। उधर पुलिस ने मृतका के ससुर को भी गिरफ्तार कर लिया है।
कस्बा ईसानगर निवासी रूपा धानुक की बृहस्पतिवार रात गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। उसके चार वर्षीय मासूम को रूपा के शव के साथ कमरे में बंद कर पति व ससुराल के अन्य लोग भाग निकले थे। शुक्रवार शाम आरोपी पति सुमित ने सदर कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक फतेह सिंह के सामने सरेंडर कर दिया। उसने प्रभारी निरीक्षक को बताया कि उसकी पत्नी के गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध थे। मुझसे भी ठीक से नहीं बोलती थी। कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं मानी।
पूछताछ करने के बाद सदर इंस्पेक्टर ने थाना ईसानगर पुलिस को मामले की जानकारी दी। सदर कोतवाली पहुंची पुलिस आरोपी को ईसानगर थाने ले आई। ईसानगर प्रभारी निरीक्षक अजय मिश्र ने बताया कि आरोपी सुमित ने पुलिस को बताया कि वह लखनऊ में मजदूरी करने चला जाता था। महीने बाद एक दो दिन के लिए घर वापस आता था। उसे एक युवक से रूपा के प्रेम संबंध होने का शक होने लगा। कुछ चीजें और पता लगीं तो वह उसे बर्दाश्त नहीं कर सका और गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी।
विज्ञापन
इधर मृत महिला के पिता सुंदर का कहना है कि सुमित अपने परिवार को बचाने के लिए मनगढंत कहानी बताकर बेटी को बदनाम कर रहा है। सुमित ने अपने परिवार के साथ मिलकर बेटी को दहेज के लिए हत्या की है। मामले में पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी ससुर बंदू धानुक को गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक मिश्रा ने कहा कि जांच के बाद ही असलियत सामने आ सकेगी।