फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ढाबा मालिक के गुर्गों ने शराबियों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा, हंगामा

ढाबा मालिक के गुर्गों ने शराबियों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा, हंगामा

Fri, 07 Jun 2019 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
ढाबा मालिक के गुर्गों ने शराबियों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा, हंगामा
पुवायां (शाहजहांपुर)। नगर में अवैध ढंग से शराब पिलाने के लिए बदनाम एक ढाबे पर बृहस्पतिवार देर शाम शाम फिर बवाल हो गया। गिलास मांगने पर ढाबा स्वामी से शराबियों के बीच जमकर मारपीट हुई। पुलिस के पहुंचने पर शराबी मौके से भाग निकले। ढाबा स्वामी को पुलिस थाने से उठा ले गई।
विज्ञापन

बता दें कि नगर में बंडा रोड पर एक ढाबा शराब पिलाने के लिए मशहूर है। यहां शराब पीने को लेकर हर माह में दो चार बार मारपीट होना आम बात है। कस्बा पुलिस सब कुछ जानकर भी अंजान बनी रहती है। बृहस्पतिवार शाम को नगर के ही कुछ युवा शराब पीने ढाबे पर पहुंचे। उन्होंने शराब पीने को गिलास मांगे तो इन्कार पर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। ढाबा स्वामी के गुर्गों ने शराबियों को पीट दिया। शराबियों के फोन पर दो बाइकों पर छह लोग पहुंचे और फिर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। ढाबा स्वामी के गुर्गों ने शराबियों और उनकी मदद करने आए लोगों को सरिया और डंडों से दौड़ा दौड़ा कर पीटा। नगर के सबसे व्यस्ततम चौराहे के पास लगभग आधे घंटे तक जमकर बवाल होता रहा। बाद में दारोगा जगदीश भाटी मौके पर पहुंचे तो घायल शराबियों को लेकर उनके परिजन भाग निकले। पुलिस ढाबा स्वामी को थाने उठा ले गई।
विज्ञापन


मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर भेजी थी। ढाबा स्वामी को पकड़ लिया गया है। तहरीर आने पर कार्रवाई कराई जाएगी। ढाबे पर शराब पिलाने का काम कड़ाई से बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जसबीर सिंह कोतवाली प्रभारी पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed