{"_id":"5cf81a9ebdec22076e31bde8","slug":"15597636093-baheri-news79","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर में ऊपर भरी प्याज, अंदर मिली शराब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कैंटर में ऊपर भरी प्याज, अंदर मिली शराब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बिहार में शराब बंदी को कई महीने बीत गए, लेकिन वहां के लोग शराब पीने की आदत नहीं छोड़ पाए। हरियाणा से अंग्रेजी शराब मिनी ट्रक में प्याज के बीच छिपाकर बिहार ले जाई जा रही थी। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर पुलिस ने कैंटर चालक समेत दो लोगों को दबोच लिया। गाड़ी में हरियाणा मेड करीब 12.5 लाख की शराब बरामद हुईं।
इज्जतनगर इंस्पेक्टर मनोज कुमार त्यागी ने बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे एक मिनी ट्रक (कैंटर गाड़ी) में अवैध शराब जाने की सूचना मिली। उन्होंने टीम के साथ घेराबंदी कर बड़ा बाईपास पर विलय धाम के पास गाड़ी को रोक लिया। गाड़ी में देखा तो पीछे और ऊपर प्याज की बोरियां थीं। उनके नीचे शराब की पेटियां रखी थीं। तभी गाड़ी में सवार चालक समेत दो व्यक्ति कूदकर भागने लगे, जिन्हें पुलिस ने दौड़कर दबोच लिया। पकड़े जाने वालों में झांसी के मऊआरानीपुर निवासी चालक महेंद्र पुत्र डालचंद और नंदू पुत्र इकराम हैं। गाड़ी को थाने ले जाकर खाली कराया तो प्याज की 25 बोरियां, हरियाणा मार्का की अंग्रेजी शराब हॉफ की 89 पेटी और क्वार्टर की 100 बेटियां निकलीं। चालक महेंद्र व डालचंद ने बताया कि वह हरियाणा से शराब लेकर बिहार जा रहे थे। शराब का मालिक एनआईटी-5 गांधी कॉलोनी फरीदाबाद हरियाणा निवासी मदन गोपाल है। इंस्पेक्टर मनोज ने बताया कि शराब कारोबारी मदनगोपाल, चालक महेंद्र व डालचंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।