फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   दावत के बहाने ले जाकर की थी अपना दल नेता की हत्या

दावत के बहाने ले जाकर की थी अपना दल नेता की हत्या

Wed, 05 Jun 2019 02:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 02:58 AM IST
विज्ञापन
दावत के बहाने ले जाकर की थी अपना दल नेता की हत्या
बरेली। अपना दल के नेता व मेडिकल स्टोर मालिक की हत्या दावत के बहाने ले जाकर की गई थी। आरोपियों ने वारदात को हर्ष फायरिंग साबित करने की कोशिश की थी। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है। क्राइम ब्रांच ने सभी आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट लगा दी है।
विज्ञापन

भुता थाना क्षेत्र के वसावनपुर नगरिया निवासी चंद्रपाल केसरपुर में मेडिकल स्टोर चलाता था। पिछले साल 28 जून को इज्जतनगर थाना क्षेत्र के सऊआ गांव में बर्थ-डे पार्टी के दौरान चंद्रपाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। चंद्रपाल के भाई संतोष कुमार ने थाना इज्जतनगर में संजय पटेल, महावीर, सुखवीर, मनोज कुमार और विक्की के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस को विवेचना में पता चला कि संजय पटेल अपना दल का ब्लॉक अध्यक्ष था। फिर उसे हटाकर चंद्रपाल को अध्यक्ष बना दिया गया था। संजय पटेल इसी को लेकर चंद्रपाल से रंजिश मानने लगा था। संजय के दोस्त सऊआ गांव निवासी महावीर के घर बर्थ-डे पार्टी थी। उसमें चंद्रपाल की दावत तो नहीं थी, लेकिन उसे संजय और विक्की बुलाकर ले गए थे। वहां पहले सबने साथ बैठकर चंद्रपाल को शराब पिलाई। उसके बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई। बहाना यह बनाया गया कि बर्थ-डे पार्टी में हर्ष फायरिंग के दौरान चंद्रपाल को गोली लगी थी। इस घटना की रिपोर्ट थाना इज्जतनगर में दर्ज कराई गई थी। मगर आरोपियों ने अपनी राजनीतिक पहुंच के चलते विवेचना क्राइम ब्रांच में ट्रांसफर करवा ली थी। क्राइम ब्रांच की जांच में सभी आरोपी दोषी पाए गए। सभी के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट लगा दी गई। आरोपियों में चंद्रपाल अभी फरार है। उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हो चुका है। कुर्की के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed