फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   दुष्कर्मी का साथ निभाया.. इंस्पेक्टर सिरौली सस्पेंड

दुष्कर्मी का साथ निभाया.. इंस्पेक्टर सिरौली सस्पेंड

Sat, 01 Jun 2019 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्मी का साथ निभाया.. इंस्पेक्टर सिरौली सस्पेंड
बरेली। जिस युवक ने पड़ोस की युवती को नशा देकर दुष्कर्म किया और फिर शादी के अगले ही दिन वीडियो उसके पति को भेजकर ससुराल से बाहर करा दिया, इंस्पेक्टर सिरौली सोमप्रकाश ने उसे सिर्फ शांति भंग करने का आरोपी माना। पिछले दिनों यह मामला एसएसपी की जानकारी में आया तो उन्होंने जांच कराई और आरोपों की पुष्टि होने के बाद इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन

करीब 18 वर्षीय पीड़ित युवती के मुताबिक इसी साल 10 फरवरी को उसे पड़ोस की लड़की बुलाकर अपने घर ले गई थी। लड़की के भाई ने अपने घर पर उसे चाय पिलाई जिसमें नशा मिला हुआ था। कुछ ही देर में वह बेसुध हो गई जिसके बाद युवक ने उसके साथ दुष्कर्म कर अपने मोबाइल फोन पर उसका वीडियो बना लिया। होश में आने के बाद उसे किसी को कुछ बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी तो बदनामी होने के डर से युवती ने अपने घर लौटने पर किसी को कुछ नहीं बताया। 27 फरवरी को उसकी रामपुर के एक गांव से शादी हुई तो अगले ही दिन आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म का वीडियो उसके पति को भेज दिया। वीडियो देखने के बाद पति उसे उसी दिन उसके मायके लाकर छोड़ गया।
विज्ञापन

मायके वालों की जानकारी में मामला आया तो वे उसके पति को मनाने की कोशिश में जुट गए। उसका पति का गुस्सा कुछ शांत पड़ा लेकिन तभी आरोपी युवक ने अश्लील वीडियो गांव के लोगों में वायरल कर दिया। इसके बाद पति ने उसे तलाक देने की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी। 27 मई को पीड़ित युवती अपने मां-बाप के साथ थाना सिरौली की बड़ा गांव चौकी पहुंची। पुलिस ने उसकी रिपोर्ट तो दर्ज नहीं की, लेकिन आरोपी को हिरासत में ले लिया। बाद में उसका शांति भंग करने के आरोप में चालान कर दिया गया। शुक्रवार को पीड़ित युवती अपने माता-पिता के साथ एसएसपी मुनिराज जी. के पास पहुंची। एसएसपी ने आरोपी संजीव सिंह के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने के साथ मामले की जांच एसपी देहात से कराई। जांच रिपोर्ट पर सिरौली थाना प्रभारी सोमप्रकाश को सस्पेंड कर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला काफी गंभीर है। पीड़ित की ओर से रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। कानून के मुताबिक कार्रवाई न करने सिरौली थाना प्रभारी को सस्पेंड कर दिया गया है। - मुनिराज जी. एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed