फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ऑटोलिफ्टर गैंग का सरगना गिरफ्तार स्कूटी समेत पांच बाइक बरामद

ऑटोलिफ्टर गैंग का सरगना गिरफ्तार स्कूटी समेत पांच बाइक बरामद

Fri, 31 May 2019 03:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 03:03 AM IST
विज्ञापन
ऑटोलिफ्टर गैंग का सरगना गिरफ्तार स्कूटी समेत पांच बाइक बरामद
बरेली। पुलिस ने ऑटोलिफ्टर गैंग के सरगना को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर चार बाइक और एक स्कूटी बरामद की गई है। आरोपी से दो मोबाइल भी मिले हैं, जिससे वह नेटवर्क चलाता था। गुरुवार को उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुलिस संजय नगर में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान उन्हें ऑटो लिफ्टर मोनू पटेल आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की। वो बाइक के कागज भी वह नहीं दिखा सका और बाइक चोरी की बताया। आरोपी मोनू ने बताया कि वह हजियापुर के सलीउद्दीन और समीर के साथ बाइक चोरी करता है। उसकी निशानदेही पर निजी मेडिकल कालेज के पास जंगल से चार बाइक और एक स्कूटी बरामद की गई। बरामद चार बाइक की रिपोर्ट थाना बारादरी में दर्ज है। बारादरी इंस्पेक्टर केवी सिंह ने बताया कि सभी बाइक हाल में खरीदी गई है। मोनू तीन साल से बाइक चोरी कर रहा है। वह बाइक के ताले खोलने में माहिर है। गुरुवार शाम को उसे जेल भेज दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed