फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   कप्तान ने मुकदमा लिखाया, दरोगा ने पीड़ित को धमकाया

कप्तान ने मुकदमा लिखाया, दरोगा ने पीड़ित को धमकाया

Wed, 29 May 2019 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
कप्तान ने मुकदमा लिखाया, दरोगा ने पीड़ित को धमकाया
बरेली। एसएसपी से शिकायत करना भोजीपुरा थाने के एक दरोगा को इतना नागवार लगा कि वह पीड़ित को धमकाने के लिए उसके घर जा पहुंचा। दरोगा ने साफ कहा कप्तान के आदेश पर लिखे गए मुकदमे में समझौता कर लो नहीं तो जेल भेज दूंगा। पीड़ित पक्ष ने मंगलवार को दोबारा एसएसपी कार्यालय जाकर शिकायत की।
विज्ञापन

भोजीपुरा इलाके में रहने वाला एक युवक टेंपो चलाता है। युवक ने बताया कि उसकी पत्नी पर पड़ोस में रहने वाला रमेश बुरी नियत रखता है। वह रोजाना की तरह 26 मई को टेंपो लेकर गया था। शाम करीब चार बजे रमेश ने घर में घुसकर उसकी पत्नी से छेड़छाड़ की और कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने पर मारपीट की। पड़ोस के लोगों के इकट्ठे होने पर आरोपी भाग गया। शाम को युवक अपने घर लौटा तो पत्नी ने घटना की जानकारी दी। वह शिकायत करने गया तो रमेश, उसके भाई कांति प्रसाद, प्रताप और उनके भतीजे नीरज ने जमकर पीटा। उन्होंने भोजीपुरा थाने जाकर तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। सोमवार को उन्होंने एसएसपी कार्यालय जाकर शिकायत की। एसएसपी के निर्देश पर भोजीपुरा थाने में एनसीआर दर्ज कर ली गई। युवक का आरोप है कि उसी शाम करीब सात बजे भोजीपुरा थाने का एक दरोगा और दो सिपाही उसके घर पहुंचे। दरोगा उसे पकड़कर खींचता हुआ घर के बाहर ले गया और गंदी-गंदी गालियां दीं। आरोपी रमेश के खिलाफ लिखाई रिपोर्ट में समझौता करने को कहा। समझौता न करने पर दरोगा ने जेल भेजने की धमकी दी। इससे घबराकर दंपति मंगलवार को फिर एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उनकी शिकायत पर एसएसपी ने जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed