{"_id":"5ceaecffbdec2207436398ae","slug":"155890001714-bareilly-news39","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी के चक्कर में पहली पत्नी को घर से निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दूसरी के चक्कर में पहली पत्नी को घर से निकाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। एक युवक ने दूसरी की चक्कर में फंसकर पहली पत्नी और मासूम बेटे को घर से निकाल दिया। शिकायत करने पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित की मदद करने के बजाय उसके पिता का ही शांति भंग की धारा में चालान कर दिया। पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की है।
शीशगढ़ थाना क्षेत्र के शेखूपुर मोहल्ला निवासी बाबू मियां की बेटी अक्शीर की शादी मोहल्ले के मुस्तजाब के साथ हुई थी। उनके एक बेटा है। अक्शीर का आरोप है कि उसके पति ने चुपचाप उसी मोहल्ले की समराना से दूसरा निकाह कर लिया। उस दौरान अक्शीर अपने मायके में थी। पति का दूसरा निकाह होने का पता लगने पर अक्शीर अपने बच्चे को लेकर पति के घर गई तो सौतन समराना ने गाली गलौज की। पति ने उसे अपने साथ रखने से साफ मना कर दिया। पीड़ित के फोन करने पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची। आरोप है कि पुलिस ने पीड़ित को उसका हक दिलाने के बजाय उसके पिता का ही शांति भंग की धारा में चालान कर दिया। पुलिस के चले जाने पर पति ने अक्शीर को घर से भगा दिया, जिससे वह मायके चली गई। परेशान होकर अक्शीर ने एसएसपी कार्यालय जाकर मामले की शिकायत की।