फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   अनारकली बालिग है.. जहां चाहे जा सकती है

अनारकली बालिग है.. जहां चाहे जा सकती है

Sat, 25 May 2019 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
अनारकली बालिग है.. जहां चाहे जा सकती है
बरेली। प्रेमी के साथ गई युवती जब मेडिकल में बालिग निकली तो कोर्ट ने उसके बयान सुनने के बाद उसके निर्णय के मुताबिक पति के साथ भेज दिया। युवती के पिता ने युवक पर अपहरण और एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

विशेष न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट शकील अहमद खान की अदालत में यह चर्चित मामला चल रहा था। अनारकली नाम की युवती के पिता ने भोजीपुरा थाने में रिपोर्ट कराई थी कि वे दलित वर्ग से जुड़े हैं। दूसरी बिरादरी का युवक अपने साथियों की मदद से उनकी बेटी को अगवा कर ले गया। पिता ने बेटी को नाबालिग बताया था। बाद में भोजीपुरा पुलिस ने अनारकली और उसके प्रेमी को तलाश कर लिया। मेडिकल परीक्षण में अनारकली बालिग पाई गई तो कोर्ट ने अनारकली को तलब कर बयान दर्ज किए। अनारकली ने बताया कि वह पिछले महीने अपनी मर्जी से प्रेमी अजय के साथ गई थी। 26 अप्रैल को उन्होंने दिल्ली में शादी कर ली। वह बालिग है और पति अजय के साथ रहना चाहती है। अनारकली के अधिवक्ता अब्दुल शाहिद ने संदेह जताया कि कहीं और भेजने से नवदंपती की जान को खतरा हो सकता है। कोर्ट ने अनारकली को उसकी इच्छा के मुताबिक पति के साथ भेजने का आदेश दिया। सीओ नवाबगंज जगमोहन सिंह बुटोला से कहा कि वह उसे बताई गई जगह तक पहुंचाकर आएं और सुरक्षा के लिहाज से संपर्क में रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed