फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   - नैनीताल हाईवे पर बाइक सवार बदमाशों ने धान व्यापारी से 65 हजार लूटे

- नैनीताल हाईवे पर बाइक सवार बदमाशों ने धान व्यापारी से 65 हजार लूटे

Sat, 15 Dec 2018 09:59 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 15 Dec 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
- नैनीताल हाईवे पर बाइक सवार बदमाशों ने धान व्यापारी से 65 हजार लूटे
धौंराटांडा। धान व्यापारी से 65 हजार रुपये लूटकर बाइक सवार बदमाश यूपी-100 पुलिस के सामने से होकर भाग गए। व्यापारी के कहने पर भी पुलिस ने उनका पीछा नहीं किया। सूचना पर एसपी देहात पहुंचे तो पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज व्यापारी ने तहरीर देने से ही मना कर दिया। इस पर एसपी देहात ने पुलिस को फटकार लगाई और व्यापारी से रिपोर्ट लिखाने को कहा।
विज्ञापन

भोजीपुरा के कस्बा धौराटांडा के वार्ड -15 निवासी धान व्यापारी अमीर अहमद शनिवार को बाइक से भैरपुरा साप्ताहिक बाजार में धान खरीदने जा रहे थे। धौंराटांडा आटामांडा रोड पर कमुआ और गौंटिया के बीच बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और कनपटी पर तमंचा लगाकर 65 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। वारदात को अंजाम देकर बदमाश नैनीताल हाईवे की तरफ भागे तभी यूपी-100 पुलिस की गाड़ी संख्या 0224 वहां पहुंच गई। व्यापारी ने पुलिस को घटना की जानकारी देकर बदमाशों का पीछा करने को कहा, लेकिन पुलिस वहां से नहीं हिली। सूचना पर एसपी देहात संसार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा को बदमाशों की तलाश करने के निर्देश दिए। एसपी ने यूपी-100 की गाड़ी पर तैनात पुलिसकर्मियों को जमकर हड़काया। कहा- तुम्हें सस्पेंड कराऊंगा।
विज्ञापन


- व्यापारी के मुताबिक यूपी-100 पुलिस ने हालात समझते हुए भी कॉल न होने का बहाना करके बदमाशों को पकड़ने की कोशिश नहीं की। यह सरासर लापरवाही है। पीआरवी स्टाफ की रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जाएगी। भोजीपुरा इंस्पेक्टर से कहा गया है कि व्यापारी की रिपोर्ट दर्ज कर घटना का खुलासा करें। - संसार सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed