फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   कॉलेज गेट से छात्रा का अपहरण, भीड़ ने तोड़ी कार

कॉलेज गेट से छात्रा का अपहरण, भीड़ ने तोड़ी कार

Wed, 25 Jul 2018 01:05 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Wed, 25 Jul 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
कॉलेज गेट से छात्रा का अपहरण, भीड़ ने तोड़ी कार
 लंच के दौरान पेन खरीदने बाहर आई छात्रा का तीन शोहदों ने कॉलेज गेट से अपहरण कर लिया और भाग निकले। एक चश्मदीद के जरिये परिजनों को इसका पता चला तो उन्होंने रास्ते में ही कार को घेरकर शोहदों को पकड़ लिया। मगर इसी बीच पीछे से पहुंचे उनके साथियों ने तमंचों से धमकाकर उन्हें छुड़ा लिया और कार लॉक करके वहीं छोड़कर भाग गए। परिजनों ने शीशा तोड़कर छात्रा को बाहर निकाला। इससे गुस्साई भीड़ ने आरोपियों की कार तोड़ दी। काफी देर तक थाने में बैठने के बाद भी जब पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट नहीं दर्ज हुई तो शिकायत एसएसपी से की गई। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज हुई।
विज्ञापन


रिठौरा चौकी क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली हाईस्कूल की 13 वर्षीय छात्रा लंच में पेन खरीदने बाहर्र आई थी। छात्रा के पिता ने बताया कि उसी दौरान एक वैगन आर कार आई। उसमें से उतरे दो लोगों ने छात्रा को मुंह दबाकर गाड़ी में खींच लिया और भाग निकले। वहां मौजूद परिवार के ही एक लड़के ने सूचना दी तो वे लोग बताई दिशा में कार के पीछे लग गए। रिठौरा से अभयपुर जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर कार को रोक लिया। उसमें चालक समेत तीन लोग थे। इसी बीच अपहरणकर्ताओं के दो अन्य साथी बाइक से आ गए। उन्होंने तमंचे लहराते हुए अपने साथियों को बाइक पर बैठा लिया और फरार हो गए। इसके बाद परिजनों ने कार के शीशे तोड़कर उसमें बेसुध पड़ी छात्रा को निकाला। गुस्साए ग्रामीणों ने कार में जमकर तोड़फोड़ की। सूचना पर रिठौरा पुलिस मौके पर पहुंची और टूटी कार को थाने पर ले आई। छात्रा के परिजन रिपोर्ट दर्ज कराने केे लिए थाना हाफिजगंज पहुंचे और रिठौरा निवासी अफरोज, फिरोज एवं तीन अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन


रिपोर्ट में देरी पर थाने में हंगामा
भीड़ जब थाने पहुंची तो इंस्पेक्टर वहां मौजूद नहीं थे। तहरीर देने के काफी देर बाद तक रिपोर्ट नहीं हुई तो गुस्साए परिजनों ने थाने में हंगामा शुरू कर दिया। घटना की सूचना एसएसपी को दी गई तो उन्होंने नाराजगी जताई। इसके बाद इंस्पेक्टर वहां पहुंचे और मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई। पीड़िता को भी मेडिकल के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी से कुछ दूरी पर घटना, कस्बे में तनाव
पीड़िता और आरोपी अलग-अलग समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। इसके चलते जैसे ही छात्रा के अपहरण की सूचना फैली काफी भीड़ थाने पहुंच गई और कस्बे का माहौल तनावपूर्ण हो गया। आरोपियों के परिवार वाले भी घर से फरार हो गए हैं। लोगों में इस बात को लेकर भी आक्रोश है कि घटना चौकी से चंद कदमों की दूरी पर हुई, फिर भी आरोपी फरार हो गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed