{"_id":"5c59ed4cbdec224ca3490c21","slug":"151549397324-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची को उठा ले गया, पुलिस पीछे पड़ी तो सड़क पर छोड़कर भागा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्ची को उठा ले गया, पुलिस पीछे पड़ी तो सड़क पर छोड़कर भागा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। घर से बाहर खेल रही पांच वर्षीय मासूम को पड़ोसी का शराबी भाई टॉफी दिलाने के बहाने साथ ले गया। बच्ची न मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पीछे पड़ी तो आरोपी बच्ची को रामगंगा के पास सड़क पर छोड़ गया। पुलिस ने बच्ची को तलाश कर घरवालों को सौंप दिया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मासूम की मां ने बताया कि बेटी के मुंह पर चोट के निशान हैं। गले और हाथ पर भी पिटाई के निशान हैं। मालूम होता है जैसे बच्चे को डराने के लिए आरोपी ने बच्ची तो पीटा हो।
सुभाषनगर की एक कालोनी एक परिवार अभी महीने भर पहले ही रहने आया है। बच्ची की मां ने बताया कि मंगलवार सुबह पड़ोसी का भाई उनकी पांच वर्षीय बेटी को टाफी दिलाने के बहाने उठा कर ले गया। काफी देर तक जब बच्ची नहीं लौटी तो परिवार ने ढूंढना शुरू किया। उसके नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी। कालोनी के ही कुछ लोगों ने बताया कि आरोपी को बच्ची को रामगंगा की तरफ ले जाते देखा है। पुलिस ने वहां ढूंढना शुरू किया तो सड़क किनारे एक दीवार पर बच्ची तो बैठा पाया। पुलिस के मुताबिक परिजनों की शिकायत की भनक लगने पर आरोपी बच्ची को छोड़ गया था।