{"_id":"5c461befbdec22090f3fafcc","slug":"151548098543-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल के बाहर छात्र को साथियों ने बेल्टों से पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल के बाहर छात्र को साथियों ने बेल्टों से पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में पीलीभीत हाईवे पर निजी स्कूल के सामने वहां के छात्र को उसके कुछ साथियों ने बाहरी लड़कों की मदद से बेल्टों से जमकर पीटा। भीड़ ने हमलावरों को पकड़ने की कोशिश की तो वे भाग निकले। स्कूल प्रबंधन ने परिवार को समझाकर मामला रफा-दफा कर दिया।
सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे 11वीं कक्षा के एक छात्र को कुछ लड़कों ने स्कूल के बाहर ही घेर लिया और बेल्टों से पीटने लगे। हमलावरों में कुछ छात्र उसी स्कूल के तो कुछ बाहर थे। छात्र को पिटते देख वहां भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने वीडियो बनाने और छात्रों को पकड़ने की कोशिश की छात्र भाग निकले। बाहर मारपीट की सूचना पर तुरंत ही स्कूल प्रबंधन के लोग निकल आए और घायल छात्र को अंदर ले गए। परिवार को बुलाकर मामला रफादफा कर दिया गया। छात्र आशुतोष सिटी कॉलोनी का निवासी बताया जा रहा है। चर्चा है कि किसी लड़की को लेकर छात्रों के ही दूसरे गुट ने उसे पीटा है। इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह ने देर शाम तक घटना की तहरीर न मिलने की बात कही है। वहीं, स्कूल की प्रधानाचार्य का कहना था कि उनके स्कूल में कोई घटना नहीं हुई, बाहर का उन्हें पता नहीं।