{"_id":"5c36559fbdec2256e90e19f2","slug":"151547064735-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक का चेसिस लूटने वाले उत्तराखंड के दो बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक का चेसिस लूटने वाले उत्तराखंड के दो बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। महीने भर पहले बदमाशों ने बहेड़ी क्षेत्र में ट्रक का चेसिस लूटा था। ड्राइवर को रुद्रपुर के जंगल में फेंककर टायर लूटकर चेसिस पीलीभीत जिले में छोड़ गए थे। क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लूटा माल बरामद कर लिया। दोनों बदमाश उत्तराखंड के रुद्रपुर निवासी हैं।
12 दिसंबर की रात आमटांडा बैरियर के पास कुछ बदमाशों ने बरेली से रुद्रपुर ट्रक का नया चेसिस लेकर जा रहे ड्राइवर हरविंदर सिंह निवासी रायपुर थाना रुद्रपुर को पिकअप से ओवरटेक करके रोक लिया था। उसे बंधक बनकर पुलभट्टा के जंगल में फेंक गए। बदमाश ट्रक पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र में ले गए। वहां उसके नौ टायर निकाल लिए और चेसिस छोड़ गए। बहेड़ी थाने में लूट की रिपोर्ट हुई तो थाना पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया। बुधवार को एसएसपी ने पुलिस लाइन में घटना का खुलासा किया। पकड़े गए बदमाशों में रुद्रपुर के किच्छा निवासी गुरतेज सिंह और विक्रमजीत सिंह शामिल हैं। जबकि रुद्रपुर के ही पुलभट्टा का आकाशदीप व पीलीभीत के गजरौला थाने के गांव कंजा हरिया का प्रिंसपाल फरार है। उनके पास से नौ टायर, पिकअप, एक तमंचा और एक पौनिया बरामद की गई। बदमाशों ने कबूला कि वह इसी तरह आसपास के जिलों में भी लूट करते थे। पिकअप भी आकाशदीप कहीं से चोरी करके लाया था। एसएसपी ने खुलासा करने वाली संयुक्त टीम को बीस हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा की। इस दौरान एसपी देहात संसार सिंह, एसपी क्राइम रमेश भारतीय भी मौजूद रहे।