Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Villager attacked with a sharp-edged weapon (balkati) due to a long-standing grudge

Roorkee News: रंजिश में ग्रामीण पर बलकटी से हमला

Thu, 05 Nov 2026 06:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
Villager attacked with a sharp-edged weapon (balkati) due to a long-standing grudge
निरंजनपुर गांव में पुरानी रंजिश के कारण सुमित पर गांव ही एक पक्ष के लोगों ने धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। सिर पर बलकटी से वार होने पर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने नामजद छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


सुमित निवासी निरंजनपुर ने बताया कि गांव के कुछ लोग उनसे पुरानी रंजिश रखते हैं। 10 अक्तूबर की सुबह के समय वह अपने घर के बाहर खड़े थे। तभी आरोपी दीपक, श्रमपाल, सतीश कुमार, अंकित कुमार, रवि कुमार और यशवर्धन निवासी ग्राम निरंजनपुर कोतवाली लक्सर हाथ में लाठी - डंडे और धारदार हथियार लेकर वहां आए और उन्हें नीचे गिराकर उनकी पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान आरोपी दीपक ने उनके सिर पर बलकटी से वार कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर गए। आसपास के लोगों के आने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी वहां से चले गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed