फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   अग्रवाल ज्वेलर्स के मालिक ने बेटे पर लिखाई धोखाधड़ी की रिपोर्ट

अग्रवाल ज्वेलर्स के मालिक ने बेटे पर लिखाई धोखाधड़ी की रिपोर्ट

Fri, 07 Dec 2018 12:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Updated Fri, 07 Dec 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
अग्रवाल ज्वेलर्स के मालिक ने बेटे पर लिखाई धोखाधड़ी की रिपोर्ट
बड़ा बाजार स्थित अग्रवाल ज्वेलर्स के मालिक विवेक अग्रवाल ने अपने बेटे दीपक अग्रवाल के खिलाफ फर्जी हस्ताक्षर करके चेक से 10 लाख रुपये निकालने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। किला पुलिस के आनाकानी करने पर एडीजी प्रेमप्रकाश के आदेश पर एफआईआर दर्ज हो सकी।
विज्ञापन

पंजाबपुरा के मिर्चिया टोला निवासी विवेक अग्रवाल का आरोप है कि उनके बेटे दीपक अग्रवाल ने मार्च, 2017 में बैंक स्टाफ से मिलीभगत करके खाते से अटैच उनका मोबाइल नंबर बदलवा लिया। इसके बाद 22 मई, 2017 को दीपक ने एक चेक पर उनके फर्जी हस्ताक्षर करके खाते से 10 लाख रुपये निकाल लिए। इस धोखाधड़ी की जानकारी होने पर विवेक ने किला थाना पुलिस से शिकायत की लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। एसपी सिटी कार्यालय में भी शिकायती पत्र दिया लेकिन वहां से भी राहत नहीं मिली। बैंक अफसरों ने भी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। हालांकि जांच कराई पर कोई कार्रवाई नहीं की। विवेक अग्रवाल ने एडीजी प्रेमप्रकाश से मुलाकात कर उन्हें मामले की जानकारी दी और रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। इसके बाद किला थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई।
विज्ञापन


‘संपत्ति पर कब्जा कर रहा है बेटा’
विवेक के मुताबिक, बेटा दीपक अपनी पत्नी और ससुराल वालों के कहने पर दुकान और संपत्ति पर कब्जा कर रहा है। सिर्फ फर्जी हस्ताक्षर करके चेक से भुगतान का ही मामला नहीं है, बल्कि दीपक सेल्स टैक्स ऑफिस में भी प्रोपराइटर शिप में अपना नाम दर्ज करा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed