फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   दरोगा खुदकुशी प्रकरणः थाने में चर्चा- सिर्फ नकदी नहीं, असलहे भी हो सकते हैं गायब

दरोगा खुदकुशी प्रकरणः थाने में चर्चा- सिर्फ नकदी नहीं, असलहे भी हो सकते हैं गायब

Thu, 29 Nov 2018 01:52 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
दरोगा खुदकुशी प्रकरणः थाने में चर्चा- सिर्फ नकदी नहीं, असलहे भी हो सकते हैं गायब
बरेली। दरोगा सत्यवीर सिंह त्यागी की खुदकुशी की वजह अब तक सामने नहीं आ सकी है। हालांकि थाने में चर्चा है कि सिर्फ नकदी गायब होना उनकी मौत की वजह नहीं है। स्टाफ के मुताबिक, हो सकता है मालखाने से नकदी के साथ असलहे भी गायब हों। अब जांच समिति के गठन के बाद छानबीन में यह तथ्य सामने आ पाएगा। इधर, एसएसपी मुनिराज जी. के लखनऊ में ट्रेनिंग पर जाने की वजह से जांच समिति का गठन बुधवार को भी नहीं हो सका। पोस्टमार्टम में दरोगा के सिर से गोली नहीं मिला। बारादरी थाना पुलिस को कमरे की तलाशी में भी गोली नहीं मिली।
विज्ञापन

दरोगा सत्यवीर सिंह ने थाने के पीछे बने सरकारी क्वाटर में मालखाने से लाई गई एक रिवाल्वर से सिर में गोली मारी थी। रिवाल्वर में तीन जिंदा कारतूस मिले थे। जिस गोली से उनकी मौत हुई, उसका पिछला हिस्सा तो रिवाल्वर में फंसा मिला लेकिन अगला हिस्सा पोस्टमार्टम में सिर के अंदर नहीं मिला। माना गया कि सिर को भेदती हुई गोली दीवार में धंसी होगी, लेकिन खोजबीन के बावजूद गोली नहीं मिली। पुलिस रिवाल्वर के बारे में भी जानकारी नहीं जुटा सकी है। दरअसल, रिवाल्वर एक मुकदमा से संबंधित है। थाने का चार्ज संभालने के बाद इंस्पेक्टर कृष्णवीर ने बताया कि दरोगा का कमरा और मालखाना सील कर दिया गया है। दोनों और जांच समिति के सदस्यों के सामने ही खोले जाएंगे।
विज्ञापन


वेदप्रकाश से पूछताछ पर खुलेंगे राज
सीओ तृतीय अशोक मीना के छुट्टी जाने के बाद जिला जेल में बर्खास्त होमगार्ड वेदप्रकाश से पूछताछ नहीं हो सकी। वेदप्रकाश के आपराधिक रिकार्ड को देखते हुए माना जा रहा है कि उससे मालखाने से गायब सामान के बारे में काफी जानकारी मिल सकती है। वेदप्रकाश बाइक चोरी के मामले में जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed