{"_id":"5b8eca91867a5548440683a3","slug":"151536084625-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा कार्यकर्ताओं पर भारी पड़े चौकी इंचार्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा कार्यकर्ताओं पर भारी पड़े चौकी इंचार्ज
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
भाजपा विधायक पप्पू भरतौल समर्थक अनिल शर्मा और बभिया चौकी इंचार्ज के बीच विवाद में चौकी इंचार्ज भारी पड़े। इस मामले में अनिल शर्मा ने चौकी इंचार्ज सत्यपाल और सिपाही वीरपाल के खिलाफ मारपीट, लूट, धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, चौकी इंचार्ज ने अनिल शर्मा समेत आठ नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा, लूट की कोशिश, बलवा, वर्दी फाड़ना, सरकारी दस्तावेज नष्ट करने और दलित उत्पीड़न के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सोमवार रात नवीनगर निवासी अनिल शर्मा अपनी बाइक पर दो लोगों को बैठाकर घूम रहे थे। बभिया चौकी इंचार्ज सत्यपाल ने टोका तो विवाद हो गया। चौकी इंचार्ज अनिल शर्मा को पकड़कर चौकी ले आए तो काफी लोगों ने चौकी का घेराव कर लिया। रात नौ बजे से लेकर 12 बजे तक जमकर हंगामा हुआ। विधायक पप्पू भरतौल भी मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों की ओर तहरीरें लिखी गईं, फिर समझौते की बात भी चली। मगर कोशिशें नाकाम रहीं और देर रात दोनों पक्षों की ओर से थाना कैंट में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई।
अनिल शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि चौकी इंचार्ज सत्यपाल और सिपाही वीरपाल ने वारंट के नाम पर उन्हें रोका। चौकी पर ले जाकर दुकान में बंद करके मारा। पैर छूकर माफी मंगवाई, एनकाउंटर की धमकी दी और चंदे के बीस हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद चौकी इंचार्ज सत्यपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बाइक पर तीन सवारी देख उन्होंने टोका तो अनिल शर्मा ने अभद्रता की। इसके बाद अनिल शर्मा के पक्ष में नवीनगर के ही इमरान, उमेश शर्मा, प्रमोद शर्मा, कामेश्वर, घनश्याम शर्मा, देवेंद्र, महेंद्र शर्मा और 15-20 अज्ञात ने चौकी पर आकर हमला कर दिया। जातिसूचक गालियां देते हुए पिस्टल छीनने की कोशिश की, वर्दी फाड़कर जेब में रखे 40 हजार रुपये लूट लिए, सरकारी कार्य में बाधा डालकर मारपीट की।