{"_id":"5b0078734f1c1b1a5e8b5b4e","slug":"151526757491-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगतपुर में बिजली विभाग की टीम पर हमला, मशीन तोड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जगतपुर में बिजली विभाग की टीम पर हमला, मशीन तोड़ी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Sun, 20 May 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक घर में चेकिंग करने पहुंची टीम को घर में घुसने पर मारपीट का सामना करना पड़ा। एक दबंग परिवार ने बिजली विभाग के रीडर को दौड़ाकर पीटा। मशीनें तोड़ दी गईं। बिजली विभाग की तरफ से बारादरी थाने में मारपीट करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
बिजली विभाग के मीटर रीडर हरीश कुमार शनिवार को लगभग 10:30 बजे जगतपुर मेें बिजली घर के सामने लक्ष्मी चाट वाली गली में गए थे। उपभोक्ता मुनव्वर अली मंसूरी का हजारों रुपये का बिल बकाया था। आरोप है कि उसने परिवार के साथ मिलकर रीडर को घेर लिया, गालियां देते हुए उसकी पिटाई कर दी और कपड़े फाड़ दिए। रीडिंग की मशीन भी तोड़ दी गई। किसी तरह बचकर हरीश कुमार वहां से भागे और बिजली विभाग के वरिष्ठ साथियों को घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसके बाद बड़ी संख्या में बिजली विभाग के लोग मुनव्वर के घर पहुंचे, लेकिन उसने किसी को भी घर में घुसने नहीं दिया। जमकर गहमागहमी के बाद सभी बारादरी थाने पहुंचे और मुनव्वर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी।