फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   एसएसपी पर विवादित बयान एडीजी ने दरोगा को किया तलब

एसएसपी पर विवादित बयान एडीजी ने दरोगा को किया तलब

Tue, 01 May 2018 10:04 AM IST
Updated Tue, 01 May 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
एसएसपी पर विवादित बयान एडीजी ने दरोगा को किया तलब

विज्ञापन
फोटो---

दरोगा ने एसएसपी के तबादले पर की विवादित टिप्पणी, एडीजी ने किया तलब
फेसबुक पर डाली थी विवादित पोस्ट, मामले ने तूल पकड़ा तो डिलीट की
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। एसएसपी जोगेंद्र कुमार के ट्रांसफर के बाद एक दरोगा ने फेसबुक पर विवादित बयान पोस्ट करके हड़कंप मचा दिया। पुलिस महकमा में चर्चा का विषय बना यह विवादित बयान एडीजी प्रेमप्रकाश तक पहुंचा तो उन्होंने दरोगा की कारस्तानी पर नाराजगी जाहिर करते उसे तलब किया है। एडीजी की नाराजगी के बाद दरोगा के खिलाफ जांच के निर्देश दिए गए हैं।
शहर के बारादरी थाने की रुहेलखंड चौकी पर तैनात रह चुके दरोगा शिवप्रभात ने एसएसपी जोगेंद्र कुमार के ट्रांसफर के बाद अपनी फेसबुक वॉल पर लिखा कि ‘बेचारे ने बहुत --- पर बरेली से चला गया’। इस पोस्ट का कई लोगों ने समर्थन भी किया, लेकिन कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दरोगा ने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी। हालांकि इस दौरान यह पोस्ट कई व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल हो चुकी थी। शिवप्रभात सिपाही से प्रोन्नत होने के बाद बारादरी थाने की रुहेलखंड चौकी का प्रभारी बना। इसके बाद पीलीभीत भेजा गया। वर्तमान में पीलीभीत की कलीनगर चौकी पर तैनाती थी। हाल ही में डीजीपी मुख्यालय से ट्रांसफर लिस्ट जारी होने के बाद उसे मुरादाबाद भेजा गया है, लेकिन अभी वहां आमद नहीं दर्ज कराई है। ये दरोगा पहले भी विवादित रहा है।
विज्ञापन


यह गंभीर मामला है। एसएसपी के विवादित बयान देने वाले दरोगा को मैंने तलब किया है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। - प्रेमप्रकाश, एडीजी बरेली जोन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed