{"_id":"5ad6cae04f1c1b80028b51ef","slug":"151524026080-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला....","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला....
Updated Wed, 18 Apr 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़छाड़ के विरोध पर महिला को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
दुकान से दूध लेकर घर लौट रही थी महिला, रास्ते में दुकानदार ने पकड़ा
शहर के लोचीनगला मोहल्ले की घटना, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
फोटो--28
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। शहर के लोची नगला मोहल्ले में छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक दबंग दुकानदार ने महिला को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। महिला खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागती रही, लेकिन आरोपी ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। महिला की चीख सुनकर मौके पर लोग जमा हो गए, लेकिन किसी ने बचाने की कोशिश नहीं की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को मौके पर दबोच लिया और हवालात में बंद कर दिया।
सदर कोतावाली क्षेत्र के लोची नगला मोहल्ले की एक महिला का पति दिव्यांग है। महिला घरों में काम करके खुद और परिवार का पेट पालती है। काम पर आने-जाने के दौरान लोची नगला में परचून की दुकान चलाने वाला दबंग महिला पर बुरी नजर रखता है। मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे महिला दुकान पर दूध लेने गई थी। घर लौटते समय रास्ते में उसे दुकानदार ने पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा। महिला के विरोध करने पर आरोपी गालीगलौज करने लगा। इतने पर भी गुस्सा शांत नहीं हुआ तो आरोपी महिला को बीच सड़क पर पीटने लगा। महिला किसी तरह अपना हाथ छुड़ाकर गली में भागी। दुकानदार ने पीछा करके महिला को पकड़ लिया और दुबारा पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान ने किसी ने यूपी 100 और सदर कोतवाली पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी महिला को पीट रहा था। पुलिस ने आरोपी के चंगुल से महिला को बचाया। इसके बाद आरोपी को पकड़कर कोतवाली ले गई है। सीओ सिटी वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि महिला की ओर से तहरीर दे दी गई है। आरोपी अनिल यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।