{"_id":"5ac1b2c84f1c1ba8618b4e9d","slug":"151522643656-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाकरगंज में सैक्स रैकेट पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाकरगंज में सैक्स रैकेट पकड़ा
Updated Mon, 02 Apr 2018 10:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
बाकरगंज में देह व्यापार की सूचना पर सीओ द्वितीय की टीम ने रविवार देर रात छापामारी करके दो युवतियों के साथ तीन युवकों को दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए युवकों में एक सभासद का भतीजा भी शामिल है। किला थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद युवतियों को रात में महिला थाने में रखा गया है।
सीओ द्वितीय अशोक कुमार मीना को सूचना मिली थी कि बाकरगंज के एक घर में सैक्स रैकेट चलाया जा रहा है। रविवार को किला थाने की टीम ने सीओ की अगुवाई में छापामारी कर एक मकान से दो युवतियों के साथ तीन युवकों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। किला थाने के इंस्पेक्टर कमलेश कांत वर्मा के मुताबिक पकड़े गए युवकों में पुराना शहर का शिवकुमार, बाकरगंज का रिजवान और तसलीम है। शिवकुमार एक सभासद का भतीजा बताया जा रहा है। सोमवार को सभी को जेल भेजा जाएगा।