{"_id":"5974cde74f1c1bf8138b4647","slug":"151500827111-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंशीनगर में सहायक लेखाकार के घर में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुंशीनगर में सहायक लेखाकार के घर में चोरी
Updated Mon, 24 Jul 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
मुंशीनगर में गायत्री चेतना केंद्र के पास सहायक लेखाकार के खाली पड़े घर में चोरी होने के बाद पुलिस छानबीन के लिए पहुंची। इज्जतनगर थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
शंकर लाल खन्ना रामपुर गार्डन में टाउन एंड प्लानिंग कार्यालय में बतौर सहायक लेखाकार नौकरी करते हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को वह अपने परिवार के साथ आला हजरत ट्रेन से सुबह पांच बजे नोएडा गए थे। उनको अपने बेटे का इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश करवाना था। शनिवार रात करीब 2.30 बजे वह परिवार के साथ इंटर सिटी से वापस लौटकर घर पहुंचे तो घर के ताले टूटे पड़े थे और सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। उन्होंने इसकी सूचना यूपी 100 पुलिस को दी। चोरों ने मंदिर में रखे हुए 20 चांदी के सिक्के सहित अलमारी में रखे करीब 50 हजार कीमत के जेवर, 30 हजार की नगदी और कंपाउंड में खड़ी एक्टिवा ले गए। चोरी के बाद पुलिस की छानबीन में मुंशीनगर कॉलोनी में एक्टिवा खड़ी हुई बरामद मिली। पुलिस मान रही है कि पकड़े जाने के डर से बदमाश एक्टिवा को वहीं छोड़कर भाग निकले।