फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बीएसएफ जवान की पत्नी का पर्स लूटकर ट्रेन से कूद गए लुटेरे

बीएसएफ जवान की पत्नी का पर्स लूटकर ट्रेन से कूद गए लुटेरे

Sun, 02 Jul 2017 01:29 AM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
बीएसएफ जवान की पत्नी का पर्स लूटकर ट्रेन से कूद गए लुटेरे
बरेली।
विज्ञापन

गोरखपुर से बरेली आ रहे बीएसएफ के जवान की पत्नी का कोच में मौजूद दो लुटेरों ने पर्स लूट लिया। महिला के शोर मचाने पर दोनों लुटेरे चलती ट्रेन से कूदकर भाग गए। पीड़ित ने बरेली पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

फतेहगंज पश्चिमी के भिटौरा स्थित बीएसएफ कैम्प कार्यालय के जवान बरई अजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को वह अपने परिवार के साथ गोरखपुर से बरेली आ रहे थे। वह ट्रेन नंबर 04923 गोरखपुर चंडीगढ़ स्पेशल के कोच नंबर 35 में सीट नंबर 3,4,5 पर सवार होकर यात्रा कर रहे थे। शनिवार सुबह तड़के ट्रेन जैसे ही लखनऊ पहुंचने वाली थी तभी एक लड़का उनकी पत्नी सुनयना के पास आया और उनका पर्स छीन कर ट्रेन के दरवाजे पर खडे़ अपने साथी को फेंककर दे दिया। यह युवक पर्स लेकर ट्रेन से कूद गया। जबकि पर्स उठाने वाले लड़के की शर्ट सुनयना ने पकड़ लिया और शोर मचाया। बीएसएफ जवान ने बताया कि जब तक वह उठे, तब तक यह लड़का भी चलती ट्रेन से कूदकर भाग गया। पर्स में उनका पहचान पत्र, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, दो मोबाइल, 15 हजार रुपये, पत्नी का एटीएम और मेकअप का सामन आदि था। शनिवार को बरेली पहुंचे अजय कुमार की तहरीर पर जीआरपी ने निल क्राइम नंबर पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना लखनऊ ट्रांसफर कर दी। इसके अलावा हरदोई के सिद्धार्थ मिश्रा ने बताया कि 26 जून को वह पत्नी के साथ ट्रेन नंबर 13256 चंडीगढ़ पाटिलीपुत्र एक्सप्रेस से चंडीगढ़ से हरदोई आ रहे थे। वह ट्रेन के कोच नंबर ए-2 सीट नंबर 23, 26 पर सवार थे। बरेली पहुंचने पर रात में कोई उचक्का उनकी पत्नी का पर्स चोरी कर ले गया। र्स में पांच हजार रुपये नकद आदि सामान था। इस घटना की भी जीआरपी ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed