{"_id":"594c9a2f4f1c1b0b298b46d7","slug":"151498192431-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसेवा एक्सप्रेस में बीमार यात्री की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जनसेवा एक्सप्रेस में बीमार यात्री की मौत
Updated Fri, 23 Jun 2017 01:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
पंजाब से आ रही जनसेवा एक्सप्रेस में बरेली के बीमार यात्री की मौत हो गई। बरेली जंक्शन पर ट्रेन पहुंचने पर यात्री का शव जीआरपी ने उतारा। परिजनों के आग्रह करने पर शव को बिना पोस्टमार्टम के ही उन्हें सौंप दिया गया।
भमोरा के कतारपुर का रहने वाला 19 वर्षीय राज कुमार पंजाब में बर्फ बेचने का काम करता था। वह वहां लंबे समय से बीमार था। घरवालों ने उसे वहां दिखाया तो उसके पेट में कोई फोड़ा होना बताया गया था। इससे उसकी तबियत ठीक ही नहीं हो रही थी। बुधवार को घरवाले उसे जनसेवा एक्सप्रेस से लेकर बरेली आ रहे थे। रामपुर आने पर उसने दम तोड़ दिया। कंट्रोल रूम से आए एसएमएस से बरेली जंक्शन पर जीआरपी ने राज कुमार के शव को ट्रेन से उतारा। इससे ट्रेन सात मिनट तक जंक्शन पर खड़ी रही। घरवालों ने आग्रह किया कि राज कुमार की मौत बीमारी से हुई है, इसलिए वह उसके शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं, इस पर शव घरवालों को सौंप दिया गया।