फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सीबीगंज से दो सगी बहनें गायब

सीबीगंज से दो सगी बहनें गायब

Wed, 14 Jun 2017 09:52 PM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 09:52 PM IST
विज्ञापन
सीबीगंज से दो सगी बहनें गायब
सीबीगंज (बरेली)।
विज्ञापन

खड़ौआ गांव से बोर्ड परीक्षा का परिणाम देखने के लिए नौ जून को घर से निकली दो सगी बहनें गायब हो गईं। घरवालों ने अपहरण का आरोप लगाया है। घरवालों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। मंगलवार को मामले की तहरीर पुलिस को दी गई।
गांव निवासी रामचरन उर्फ राम चंद्र की 16 वर्षीय पुत्री सीमा ने कक्षा 12 और छोटी पुत्री 14 वर्षीय पुत्री मंजू ने इस बार कक्षा दस की परीक्षा दी थी। नौ जून को दोनों बहनें बोर्ड परीक्षा का नेट पर परिणाम देखने के लिए गांव से निकली थीं, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचीं। घरवालों को चिंता हुई तो आसपास जानकारी की गई। रिश्तेदारी में भी तलाश की गई, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। रामचरन ने मंगलवार को तहरीर थाने में दी। उसने कहा कि किसी ने गलत नीयत से उसकी पुत्रियों को अगवा किया है। उसने दोनों लड़कियों के साथ अनहोनी की आशंका जताई है।
विज्ञापन


मंजू पास हो गई और सीमा फेल
राम चरन ने बताया कि उन्हें पता चला कि छोटी बेटी मंजू ने तो हाईस्कूल की परीक्षा पास कर ली, लेकिन बड़ी बेटी इंटरमीडिएट में फेल हो गई। लड़कियों का कोई पता न चलने से उनके घरवाले बेहद परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो छात्राओं के गायब होने को संजीदगी से नहीं लिया

इलाके से दो छात्राओं के गायब होने को पुलिस ने संजीदगी से नहीं लिया। मंगलवार शाम के समय रामचरन रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचे और तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज करना तो दूर गुमशुदगी तक दर्ज नहीं की। लड़कियों के फोटो लाने की बात कहकर थाने से टरका दिया गया।


मैं दो दिन से बाहर हूं। यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। थाने से पता करता हूं। अगर इस तरह की कोई शिकायत आई है तो कार्रवाई की जाएगी। - गणेश चंद्र जोशी, इंस्पेक्टर, सीबीगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed