{"_id":"6ae5094b336a813a0b076151","slug":"agra-news-assault-with-axe-agra-news-c-421-1-pin1001-20498-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दरवाजे पर खड़े किसान को कुल्हाड़ी से काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दरवाजे पर खड़े किसान को कुल्हाड़ी से काटा
विज्ञापन
पिनाहट। थाना क्षेत्र के गांव कुकथरी में बृहस्पतिवार शाम विवाद के दौरान एक किसान पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी पिनाहट पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
गांव कुकथरी निवासी किसान केशव ओझा (45) बृहस्पतिवार शाम अपने घर के दरवाजे पर खड़े थे। आरोप है कि तभी गांव का एक व्यक्ति उनके साथ गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की नीयत से उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और मारपीट की। हमले में केशव ओझा गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उन्हें सीएचसी पिनाहट में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।
घायल किसान का मेडिकल कराया गया है। तहरीर मिलने के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- अनिल कुमार, एसीपी पिनाहट