फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

Tue, 06 Jun 2017 04:47 PM IST
Updated Tue, 06 Jun 2017 04:47 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत
लखीमपुर खीरी। थाना मितौली क्षेत्र के गांव नगरा निवासी संजय शुक्ला की 25 वर्षीय पत्नी ने संदिग्ध हालात में जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। । मायके वालों का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने खाने में जहर मिलाकर विवाहिता को दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना फूलबेहड़ के गांव श्रीनगर निवासी करुणेश तिवारी ने बताया कि उनकी बहन संता देवी की शादी करीब पांच साल पहले थाना मितौली के गांव नगरा निवासी संजय शुक्ला के साथ हुई थी। शादी के कुछ साल बाद ससुराल के लोग दहेज में एक लाख रुपये नकद और बाइक की मांग करने लगे। उन्होंने मांग पूरी करने में जब असमर्थता जताई तो ससुरालवाले उसकी बहन को मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। सोमवार की रात करीब 12 बजे किसी तरह से बहन ने उसे मोबाइल पर कॉल कर बताया कि उसे खाने में जहर मिलाकर खिला दिया गया है, जिससे उसकी हालत बिगड़ रही है।
विज्ञापन

ससुराल वालों को जब इस बात का पता चला कि मामले की जानकारी मायके वालों को हो गई तो आरोपियों ने बहन को जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया, जहां बहन ने दम तोड़ दिया। मौत होने के बाद ससुराल वाले शव छोड़कर भाग निकले। वह लोग जब अस्पताल पहुंचे तो बहन की ससुराल का कोई व्यक्ति नहीं मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed