{"_id":"5c817ca4bdec2214355654e0","slug":"141551989924-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े आईवीआरआई डॉक्टर को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े आईवीआरआई डॉक्टर को लूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। दिनदहाड़े लूट का शिकार हुए आईवीआरआई के डॉक्टर की शिकायत को नजरअंदाज कर पुलिस ने मामले को महज मारपीट में निपटाकर एनसीआर दर्ज कर उन्हें चलता कर दिया। डॉक्टर के मुताबिक बदमाशों ने उन्हें बीच सड़क पर रोककर पीटा। फिर नकदी समेत अन्य सामान लूट लिया। पुलिस एक को पकड़कर चौकी तो लाई, लेकिन उसे थाने नहीं भेजा। पीड़ित डॉक्टर ने पुलिस की कार्यप्रणाली की शिकायत एसएसपी से करने की बात कही है।
बारादरी क्षेत्र के दुर्गानगर निवासी आनंद कुमार आईवीआरआई में सीनियर रिसर्च फैलो हैं। आनंद के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह दस बजे ऑफिस जाते वक्त डोहरा मोड़ पर ऑटो सवार बदमाशों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद ऑटो से उतरे बदमाशों ने उन्हें पीटा और सोने की चेन, करीब पांच हजार रुपये, लैपटाप और रिसर्च से जुड़े कुछ जरूरी कागजात लूट ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से एक आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने दो आरोपियों के नाम चंदपुर कॉलोनी निवासी अभिषेक और अशोक प्रजापति बताए। आनंद का आरोप है कि जब वे शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे तो पुलिस ने मारपीट में एनसीआर दर्ज कर उन्हें टरका दिया। बारादरी इंस्पेक्टर कृष्णवीर सिंह ने बताया कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है। मेरे सामने थाने में ऐसी कोई शिकायत नहीं आई। शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी।