फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   नवजात की मौत के बाद परिजन ने किया हंगामा

नवजात की मौत के बाद परिजन ने किया हंगामा

Thu, 07 Mar 2019 01:23 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 07 Mar 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
नवजात की मौत के बाद परिजन ने किया हंगामा
बरेली। रामपुर रोड स्थित निजी अस्पताल में नवजात की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप था कि डॉक्टर की गैर मौजूदगी में ही नर्सों ने महिला की डिलीवरी करा दी और लापरवाही के चलते बच्चे की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कर दिया।
विज्ञापन

रामपुर रोड पर सत्य प्रकाश चौराहे के पास स्थित एक निजी अस्पताल में बुधवार सुबह एक महिला डिलीवरी के लिए भर्ती हुई थी। शाम को डिलीवरी होने के दौरान डॉक्टर नहीं पहुंचे तो नर्सों ने ही डिलीवरी करा दी। परिजनों के मुताबिक स्टाफ की लापरवाही के कारण उनके बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। सीमा विवाद के चलते सीबीगंज थाना और किला थाना, दोनों की ही पुलिस मौके पर पहुंची गई। पीड़ित पक्ष को शांत कराकर पुलिस ने मामले में समझौता करा दिया। इंस्पेक्टर किला डीसी वर्मा ने बताया कि अस्पताल में हंगामा होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो वहां कोई नहीं मिला, न ही कोई शिकायत हमारे पास आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed