फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   झम्मन सिंह बनकर करोड़ों की जमीन बेचने वाला मेवाराम गिरफ्तार

झम्मन सिंह बनकर करोड़ों की जमीन बेचने वाला मेवाराम गिरफ्तार

Mon, 25 Feb 2019 01:16 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 25 Feb 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
झम्मन सिंह बनकर करोड़ों की जमीन बेचने वाला मेवाराम गिरफ्तार
बरेली। सैदपुर हाकिंस में करोड़ों की जमीन का मालिक बनकर इकरारनामा करने के आरोपी मेवाराम को इज्जतनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि पुलिस मेवाराम को रुद्रपुर से पकड़कर लाई, लेकिन उसकी गिरफ्तारी डाकखाने के पास से दिखाई गई है।
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर गौंटिया निवासी झम्मन सिंह ने पांच फरवरी को सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इनमें कर्मचारी नगर निवासी कल्पना कटियार व अवनीश चंद्र, इज्जतनगर की पूनम गंगवार, फर्रुखाबाद के मैदपुर की प्रीति सिंह, भोजीपुरा के खितौसा गांव निवासी मुनीश कुमार, मैनपुरी के कुंडी निवासी सतीश चंद्र और दस्तावेज तैयार कराने वाले वकील पर धोखाधड़ी व अन्य धाराएं लगाई गई थीं। आरोप था कि इन लोगों ने उनकी करोड़ों की संपत्ति को किसी व्यक्ति को फर्जी झम्मन सिंह बनाकर इकरारनामा करा लिया। उन्हें जानकारी मिली और शिकायत की तो ये लोग उनकी जान के पीछे पड़े हैं। उन्हें जानमाल का नुकसान हो सकता है। इंस्पेक्टर इज्जतनगर मनोज कुमार त्यागी ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया कि थाना शाही के गांव औरंगाबाद निवासी मेवाराम ने झम्मनलाल बनकर ये इकरारनाम कराया था। दरोगा प्रवीण कुमार ने उसे डाकघर के पास से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed