फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   असलहों के बल पर परिवार को बंधक बनाकर लूटा

असलहों के बल पर परिवार को बंधक बनाकर लूटा

Fri, 22 Feb 2019 12:43 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 22 Feb 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
असलहों के बल पर परिवार को बंधक बनाकर लूटा
बिथरी चैनपुर। बुधवार रात थाना क्षेत्र में एक लकड़ी ठेकेदार के निर्माणाधीन घर में सो रहे परिवार को बंधक बनाकर नकाबपोश बदमाश लाखों रुपये और जेवर लूट ले गए। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठे हुए तो बदमाश वहां से भाग निकले। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दबाते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव उड़ला जागीर निवासी छोटे अंसारी लकड़ी ठेकेदारी का काम करते हैं। पिछले कुछ दिनों से वह अपने ही मकान में हुई टूटफूट की मरम्मत का काम कर रहे थे। इसके कारण मकान की चारदीवारी टूटी हुई है। बुधवार रात अचानक पांच नकाबपोश बदमाश उनके घर में घुस आए। असलहों के बल पर पहले छोटे अंसारी को कब्जे में लिया और चारपाई पर ही बांध दिया। फिर सब परिजनों को एक किनारे खड़ा कर लिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों ने अलमारी में रखे सोने के जेवर समेत 70 हजार रुपये निकलवा ली और फरार हो गए। बदमाश के भागने के बाद ठेकेदार के छोटे भाई की पत्नी नसरीन ने शोर मचाया तो आसपास वाले इकट्ठा हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर साक्ष्य जुटाए। इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार ने बताया कि लूट नहीं चोरी का मामला है। तहरीर के मुताबिक ही रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed